IPL 2024खेल

RR vs GT: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का किया फैसला

RR vs GT: आज आईपीएल का 24वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. बारिश बंद होने के बाद GT ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है. यह मुकाबला जयपुर के स्वामी मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते मुक़ाबला देरी से शुरू हुआ.

 

बता दें कि संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स इस वक्त सातवे आसमान पर हैं यानि कि वह विजय रथ पर सवार है. इस सीजन में अब तक कुल 23 मुकाबले हो चुकें हैं और राजस्थान ही एक मात्र ऐसी टीम है जिसने अपना एक भी मुकाबला नहीं हारा है. वहीं भमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. लेकिन टीम अगले चार मुकाबले में से तीन मुकाबले हार चुकी है.

अंक तालिका की बात करें तो आठ अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. वहीं गुजरात की टीम पांच मैच में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है.

 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर और शुभम दुबे/युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर).

गुजरात टाइटन्स: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन/मोहित शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर), विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button