रोहित शर्मा के बल्ले से निकले रन और फिर जीत गई MI, CSK को 9 विकेट से हराया

बीते दिन सीएसके और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार को वानखेड़े में फॉर्म में लौटे और मैदान के चारों-तरफ शॉट्स लगाए. रोहित ने इस सीजन में सीएसके के सामने टूर्नामेंट में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई साथ ही मुंबई को 9 विकेट से जीत दिलाई.

रोहित ने इस सीजन में सीएसके के सामने टूर्नामेंट में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई रोहित के बल्ले से 45 गेंदों में नाबाद 76 रन निकले. रोहित ने पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए. रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सात मैच की सात पारियों में कुल 158 रन बनाए हैं. रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक 10 चौके और 12 छक्के लगाए हैं. वानखेड़े में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी ने के चलते MI ने सीएसके के सामने शानदार जीत हासिल की.
मुंबई ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीएसके के लिए जडेजा (नाबाद 53) और शिवम दुबे (50) के शानदार अर्धशतकों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया.
वहीं 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की. रोहित शर्मा और रिकल्टन ने शानदार साझेदारी की. रिकल्टन ने 24 रनों की पारी खेली और वह जडेजा का शिकार बने और आउट हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार और रोहित शर्मा की तूफानी पारियों ने मुंबई को 9 विकेट से जीत दिलाई. रोहित ने 76 और सूर्यकुमार ने 68 रनों की पारी खेली.





