IPL 2024खेलताज़ा खबरें

RCB vs KKR: केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया, सीरीज में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

RCB vs KKR: आईपीएल 2024 में आरसीबी के फैंस को एक बार फिर निराश होना पड़ा है क्योंकि बीते दिन 10वें मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हराकर मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने केकेआर को 183 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे केकेआर ने महज 16.5 ओवर मे हासिल कर लिया.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अजीब बयान दिया. डुप्लेसी ने हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो गई थी. केकेआर ने 2016 से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को लगातार छठी बार शिकस्त दी.

 

आरसीबी की ओर से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 83 रन जोड़े. वहीं आरसीबी के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (50 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) और सुनील नारायण (47 रन, 22 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) की तूफानी पारियों से 19 गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button