IPL 2023खेल

RCB vs DC: RCB और Delhi Capitals के बीच मुकाबला, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB

RCB vs DC: IPL 2023 में आज यानि 15 अप्रैल, शनिवार के दिन दो मुकबाले खेले जाएंगे जिसमे से पहला मुकाबला RCB और Delhi Capitals के बीच बेंगलुरू में खेला जा रहा है.

 

आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. क्योंकि आरसीबी ने 3 मैच में केवल 1 मैच जीता हैं और 2 मुकबालों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दिल्ली की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही है. दिल्ली अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी. वहीं आरसीबी पिछली हार से सबक लेकर इस मुकाबले में मजबूती के साथ उतरेगी और जीत हासिल करना चाहेगी.

 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बड़े-बड़े स्कोर बने हैं. ऐसे में आज उम्मीद है कि एक बेहतरीन मैच देखने को मिलेगा. दोनों टीमों के बीच अबतक आईपीएल में 27 मैच हुए हैं जिसमें 17 में आरसीबी और 10 मैच दिल्ली जीतने में सफल रही है.

 

आरसीबी संभावित XI
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत/महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज

 

आरसीबी संभावित XI
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत/महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button