मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती रतन टाटा, रतन टाटा ने पोस्ट कर दी जानकारी, जानें क्या है पूरा सच

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, बता दें कि भारत के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई. पता चला कि सोमवार को मेडिकल चेक अप के लिए रतन टाटा ब्रिच कैंडी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती करना पड़ा. खबर तो इतनी फैली की उन्हें ICU में भर्ती किया गया है. लेकिन खुद रतन टाटा ने इसका खंडन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिख अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी.
उन्होंने अपने पोस्ट मे लिखा, मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वत करना चाहता हू कि यह दावे निराधार हैं. मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण मेडिकल चेकअप करवा रहा हूं. इसमें चिंता का कोई कारण नहीं है. मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता और मीडिया गलत सूनचा ना फैलाने से बचें.
Thank you for thinking of me 🤍 pic.twitter.com/MICi6zVH99
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) October 7, 2024





