मनोरंजन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, एक्शन से भरपूर अवतार में दिखे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक 2 मिनट 39 सेकंड का है, जिसके बोल हैं ‘ना दे दिल परदेसी नू…’। गाने में रणवीर सिंह एक खूंखार और एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्हें दुश्मनों पर जोरदार वार करते हुए और फुल एक्शन मोड में देखा जा सकता है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सीक्रेट एजेंट की कहानी है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।





