भारत

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम की नगरी अयोध्या सज कर तैयार

राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर से दुल्हन की तरह सज कर तैयार है. सरयू से लेकर राम मंदिर तक उत्सव का माहौल है. 5 जून, यानि आज पूरे विधि विधान के साथ खास अभिजीत महूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी. आज के दिन में 11:25 बजे से 11:40 के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. यानि इसके लिए करीब 17 मिनट का शुभ मुहूर्त तय किया गया है.

 

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे. इस खास पल का इंतजार अयोध्या ही नहीं पूरे देश को है.

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास अवसर पर ट्वीट कर लिखा,” प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. यह पावन अवसर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की नूतन अभिव्यक्ति है.”

राम दरबार में विराजमान होंगे कौन से भगवान

भगवान राम के दरबार में भगवान राम, मां सीता, परम भक्त हनुमान के साथ ही भगवान राम के तीनों भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की भी प्रतिमाएं विराजमान हैं. राम दरबार की स्थापना मंदिर की पहली मंजिल पर होनी है. इसके बाद परकोटे में स्थित छह अन्य मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस खास पल के लिए गंगा दशहरा का खास दिन चुना गया है.

  • भगवान राम
  • माता सीता
  • पवन पुत्र हनुमान
  • लक्ष्मण
  • भरत
  • शत्रुघ्न

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button