ताज़ा खबरें

Ram navami 2022: राम नवमी आज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

Ram navami 2022: राम नवमी आज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

आस्‍था और धार्मिक दृष्टि से हिंदू धर्म में राम नवमी का त्योहार खास होता है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र में और कर्क लग्‍न में भगवान राम का जन्‍म हुआ था। राम नवमी के दिन भगवान राम,माता सीता और राम भक्त हनुमानजी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम की जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी पूजा-आराधना करता है उसे जीवन में मान-सम्मान और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। इस साल राम नवमी आज यानी रविवार 10 अप्रैल को है और इसी के साथ आज ही नवरात्रि के समापन की तिथि है।

 

 

क्यों मनाई जाती है राम नवमी

हिंदू धर्म ग्रथों में भगवान राम और उनके तीनों भ्राताओं के जन्‍म को लेकर एक पौराणिक कथा बताई गई है। इसके अनुसार राजा दशरथ की तीनों रानियों कौशल्‍या, सुमित्रा और कैकयी में से तीनों को जब पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी तो राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। प्रसाद में यज्ञ से निकली खीर को तीनों रानियों को खिला दिया गया। कुछ समय के पश्‍चात राजा दशरथ के घर में खुशखबरी सुनने को मिली यानी तीनों रानियों ने गर्भधारण किया। उसके बाद चैत्र शुक्‍ल नवमी के दिन कौशल्‍या माता ने राम, कैकयी ने भरत और सुमित्रा ने लक्ष्‍मण और शत्रुघ्‍न को जन्‍म दिया। राजा दशरथ को अब उनके उत्‍तराधिकारी मिल चुके थे। तब से यह तिथि राम नवमी के रूप में मनाई जाती है।

 

जानिए राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 

नवमी तिथि का प्रारंभ: 10 अप्रैल,रविवार,01:22 AM पर
नवमी तिथि का समापन: 11 अप्रैल,सोमवार,03:16 AM पर

राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त:  दिन में 11:06 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:  दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button