ताज़ा खबरें

उदयपुर में सामान हो रहे हालात, 6 दिनों बाद चालू हुआ इंटरनेट, कर्फ्यू में भी दी गयी छूट

उदयपुर में सामान हो रहे हालात, 6 दिनों बाद चालू हुआ इंटरनेट, कर्फ्यू में भी दी गयी छूट

 

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के 6 दिन बाद आज यानी सोमवार को इंटरनेट सेवा खुल गयी हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने उदयपुर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे यानी 12 घंटे तक कर्फ्यू में ढील दी है। उदयपुर की घटना के बाद मचे बवाल को देखते हुए अस्थायी तौर पर इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया गया था।

कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद घटनाक्रम से जुड़े सहयोगियों पर अब जांच एजेंसियों की नजर है। NIA के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की SIT और ATS भी अपनी जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिन लोगों को डिटेन किया गया है, उनमें से कुछ की गिरफ्तारी भी संभव है।

बता दें हत्याकांड की रात से ही उदयपुर में तैनात रहे एंटी करप्शन ADG दिनेश एमएन रविवार को जयपुर लौट गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि उदयपुर में कहीं स्लीपर सेल तो एक्टिव नहीं है, इसे लेकर पुलिस अलग से जांच करेगी। इसके अलावा रविवार तक उदयपुर में काफी कुछ शांत हो गया। अब उदयपुर पुलिस और प्रशासन का फोकस उदयपुर में शांति बनाए रखने पर है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button