US‑Iran संघर्ष के बीच PV सिंधु और बैडमिंटन टीम दुबई में फँसी

दुबई: भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता PV सिंधु और उनकी बैडमिंटन टीम दुबई एयरपोर्ट पर फँस गई हैं। यह स्थिति तब बनी जब खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते US‑Iran तनाव के चलते दुबई और अबू धाबी के हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।
US‑Iran संघर्ष के बीच PV सिंधु और Coach दुबई में फँसे, Flights रद्द होने से यात्रा अटकी#BreakingNews #MiddleEast #GlobalSecurity #WorldNews @Pvsindhu1 pic.twitter.com/BumRhXZsUv
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) March 1, 2026
सिंधु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह और उनकी टीम सुरक्षित हैं, लेकिन फिलहाल दुबई में फँसी हुई हैं और स्थिति सामान्य होने तक वहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अधिक सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वे परिस्थिति की स्थिरता का इंतजार कर रहे हैं।
It’s hard to process what’s unfolding right now. Hearing the interceptions overhead and seeing how quickly everything has escalated is honestly terrifying. So many disturbing videos are coming to light, and this is sadly the reality of what is happening. Dubai is a city I deeply…
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) February 28, 2026
PV सिंधु इस समय All England Open टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। यह टूर्नामेंट 3 मार्च से शुरू होने वाला है। बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) और आयोजक Badminton England इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर यात्रा में देरी या रूट परिवर्तन वाले खिलाड़ियों की मदद करने के लिए तैयार हैं।
BWF के बयान के अनुसार, वे यात्रा की स्थिति का निरंतर मूल्यांकन कर रहे हैं और किसी भी देरी या रूट परिवर्तन के लिए प्रतियोगिता शेड्यूल में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं।





