ताज़ा खबरें

सीएम केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान के चलते बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान के चलते BJP नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

BJP नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार यानी 06 मई को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट किया है। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप के चलते 01अप्रैल को FIR दर्ज किया की गयी थी। बग्गा की गिरफ़्तारी के बाद से सियासी गलियारों में बवाल शुरू हो गया है। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार ने प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल पर तानाशाही के आरोप लगाए। परिजनों ने कहा है कि पंजाब पुलिस सुबह करीब पौने नौ के बीच भाजपा नेता के घर पहुंची और उन्हें अरेस्ट कर ले गयी।

 

दरअसल बग्गा, फिल्म कश्मीर फाइल्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर उन पर हमलावर रहे हैं। मार्च महीने में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री ना करने को लेकर सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में एक बयान दिया था जिसपर काफी बवाल मचा। इसी पर बग्गा ने ट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button