
कांग्रेस महासचिव और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की उम्मीदवार प्रियंका गांधी आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. वायनाड संसदीय सीट पर नामांकन और चुनावी अभियान से पहले प्रियंका गांधी ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशिर्वाद लिया.
केरल की वायनाड संसदीय सीट पर नामांकन और चुनावी अभियान से पहले आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/lGxWvIiH9X
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 21, 2024
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वायनाड के कलपेट्टा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करने के लिए उनके साथ होंगे.
खबरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सुबह 11 बजे से रोड शो करेंगे और दोपहर में नामांकन दाखिल करेंगे. भारत चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने प्रियंका की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी.





