प्रिंसिपल ने डांटा… तो छात्र ने मार दी गोली, छतरपुर में प्रिंसिपल की हत्या

छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक सरफिरे छात्र ने अपने प्रिंसिपल की स्कूल के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी. छतरपुर में रहने वाले एस के सक्सेना धमोरा शासकीय उच्चतर विद्यालय में प्रिंसिपल थे. शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते वक्त सक्सेना का अपने छात्र से सवाल करना उनके लिए मौत का कारण बन जाएगा ऐसा उन्होंने सोचा भी नहीं होगा.
दरअसल, शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह सक्सेना स्कूल पहुंचे, तो स्कूल के पास ही उन्हें उनका छात्र मिला. जो कि गेट के बाहर खड़ा हुआ था. सक्सेना ने छात्र से सवाल किया कि वह स्कूल क्यों नहीं आया और उसे अंदर आने को कहा जिसके जवाब में छात्र ने कहा वह थोड़ी देर से अंदर आ रहा है. इसके बाद वह स्कूल के अंदर चले गए.
स्कूल के अंदर घुसकर मारी गोली
थोड़ी देर बाद छात्र हाथ में एक देसी कट्टा लिए स्कूल क्लास में घुस गया जिसे देख सभी बच्चे डर गए. छात्र ने सबसे प्रिंसिपल कहा है पूछा तो छात्रों ने बताया कि सर शौचालय गए हैं. फिर क्या था छात्र कट्टा हाथ में लिए शौचालय की तरफ गया और उसने वारदात को अंजाम दिया. छात्र ने शौचालय में प्रिंसिपल के सिर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.
गोलियों कि आवाज सुन सभी लोग शौचालय की ओर भागे और देखा की प्रिंसिपल जखमी पड़े है और आरोपी छात्र वहां से फरार हो चुका है. जिसके बाद छात्रों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सबसे पहले CCTV को खंगाला शुरू किया. पुलिस को आरोपी छात्र CCTV में संदिग्ध नजर आया. जो कि वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी से भाग गया.
पुलिस ने जब स्कूल के छात्रों से पूछताछ की तो पाया कि आरोपी काफी समय से ही प्रिंसिपल को मारने की प्लानिंग कर रहा था. वो अक्सर कहता था कि उसे प्रिंसिपल को सबक सिखाना है. क्योंकि कई बार प्रिंसिपल ने उसके घरवालों से उसकी शिकायत की थी.






one side effect of steroid use by men is
References:
zahbox.com