ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में स्थित अपने सरकारी आवासा पर 22 सितंबर को 45वें शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने और स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों से बातचीत की. जिसके बाद इस मुलाकात का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि भरातीय टीम ने पीएम मोदी को शतरंज बोर्ड गिफ्त किया. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आर. प्रगनानंदा और अर्जुन एरिगैसी का चेस मैच देखा. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत भी की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए. पीएम मोदी ने सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बतचीत के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि एक देश हर क्षेत्र में अपनी महारत और विशेषज्ञता के कारण समृद्ध होता है, और यही एक देश को महान बनाता है…हमारे अंदर कुछ नया, कुछ और करने की भूख होनी चाहिए.”

प्रधानमंत्री ने शतरंज के खेल को बेहतर बनाने के लिए AI के इस्तेमाल पर शतरंज चैंपियन से सवाल पूछा, जिस पर शतरंज के ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंदा ने कहा, “AI के साथ, शतरंज का विकास हुआ है, नई प्रौद्योगिकियां आई हैं और कंप्यूटर शतरंज में नए विचार दिखा रहे हैं.”

शतरंज की ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने कहा, “यहां तक ​​कि हमारे विरोधी भी हमारे लिए बहुत खुश थे.” शतरंज के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने कहा, “पिछले कुछ सालों में, दर्शक हमारे लिए उत्साहित होने लगे हैं.” शतरंज ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव कहती हैं, “इस बार हम स्वर्ण पदक जीतने के लिए बहुत प्रेरित और दृढ़ थे.”

Show More

2 Comments

  1. For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button