प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा, “आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है आज से मदुरै – बेंगलुरु , चेन्नई – नागरकोइल और मेरठ – लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/izkwoZzo6I
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 31, 2024
पीएम मोदी ने आगे कहा, वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये रफ्तार हमारा देश विकसित भारत की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है. आज जो तीन वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं इससे देश के महत्वपूर्ण शहर और ऐतिहासिक जगहों को कनेक्टिविटी मिली है. ये ट्रेनें तीर्थयात्री के लिए सुविधा देगी और इससे छात्रों, किसानों आईटी के लोगों को बहुत लाभ होगा. जहां वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है. दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं. इसलिए, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है. इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है. ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है. इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है. ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है. मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है. आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है. आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है. हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है. आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है.’





