ताज़ा खबरेंविदेश

घाना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मिली 21 तोपों की सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए अक्रा, घाना पहुंचे. जहां उन्होंने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात की.

घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरे पर अक्रा पहुंचने पर स्वागत किया. प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई. यह प्रधानमंत्री मोदी की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

बता दें कि तीन दशक बाद देश का कोई पीएम घाना जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी घाना के राष्ट्रपति के साथ मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे और आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ ही विकास सहयोग को साझेदारी के जरिए बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे.पीएम मोदी की घाना यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही इकोवास (पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय) और अफ्रीकी संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करेगा. बता दें कि घाना दक्षिण अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

 

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में रहेंगे.  पीएम मोदी प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में इस देश की उनकी यह पहली यात्रा है. 1999 के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला द्विपक्षीय दौरा होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button