पोलैंड की सुंदरी ने जीता Miss world 2021 का ख़िताब, भारत की ओर से वाराणसी की मनसा ने किया था प्रतिनिधित्व

पोलैंड की सुंदरी ने जीता Miss world 2021 का ख़िताब, भारत की ओर से वाराणसी की मनसा ने किया था प्रतिनिधित्व
प्यूर्टो रिको में हुई मिस वर्ल्ड 2021 की प्रतियोगिता का 70वां खिताब पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता है। यह प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको में सैन जुआन के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित की गई थी जहां करोलिना बिलावस्का को विजेता चुना गया, वहीं इस प्रतियोगिता फर्स्ट रनरअप अमेरिका की श्री सैनी रहीं और सेकेंड रनरअप कोट डिलवोइर की ओलिविया येस रहीं। इस दौरान पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का के विजेता चुने जाने के बाद जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2021 का ताज पहनाया।
Our Miss World 2021 is Karolina Bielawska from Poland! #missworld pic.twitter.com/jYkjbylUub
— Miss World (@MissWorldLtd) March 17, 2022
बता दें इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। वह टॉप 13 प्रतिभागियों की रेस में तो शामिल हुईं लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।





