ताज़ा खबरें

2 जुलाई को 5 देशों की यात्रा के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: नीना मल्होत्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जा रहे हैं. उनकी यह यात्रा 2 जुलाई से लेकर 9 जुलाई 2025 तक है. इन आठ दिनों की यात्रा में पीएम मोदी पांच देश – घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील व नामीबिया जाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे. पीआईबी की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2-3 जुलाई, 2025 को घाना की यात्रा पर जाएंगे. यह प्रधानमंत्री की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. भारत के किसी प्रधानमंत्री की घाना की यह यात्रा तीन दशकों के बाद हो रही है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की आगामी यात्रा पर सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा ​​​​ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के निमंत्रण पर 3-4 जुलाई, 2025 तक त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे… यह यात्रा एक उपयुक्त समय पर हो रही है, क्योंकि इस वर्ष, 2025 में देश त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ मना रहा है… मुझे बताया गया है कि वर्तमान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही भारतीय मूल के हैं, संयोग से, दोनों महिलाएं हैं, दोनों वकील हैं और दोनों को अपनी भारतीय जड़ों और विरासत पर बहुत गर्व है और वे खुद को भारत की बेटियां बताती हैं…”

पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया जाएंगे. पहली नजर में ये ‘छोटे’ देश लग सकते हैं, क्‍योंक‍ि इन तीनों देशों की कुल आबादी हर‍ियाणा से भी कम है. लेकिन भारत के लिए इनका रणनीतिक महत्व बहुत बड़ा है. यही वजह है कि विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है क‍ि यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत की ग्लोबल लीडरशिप को मजबूत करने का एक अहम पड़ाव है. ब्रिक्‍स समिट से पहले भारत दुन‍िया को यह मैसेज दे रहा है क‍ि हम सिर्फ ग्‍लोबल साउथ की बात नहीं करते, हम इसके लीडर भी हैं.
विदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करने जा रहा है. उससे पहले पीएम मोदी  का यह दौरा ग्लोबल साउथ की एकजुटता को मजबूती देने वाला माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी न सिर्फ इन देशों के नेताओं से द्व‍िपक्षीय बातचीत करेंगे, बल्‍क‍ि भारत की डिजिटल डिप्लोमेसी, रक्षा सहयोग, वैक्सीन डेवेलपमेंट और क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम होंगी. भारत इन देशों को डिफेंस इक्‍व‍िपमेंट भी देने तैयारी कर रहा है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button