भारत

वडोदरा में पेड्रो सांचेज संग पीएम मोदी का रोड़ शो, सड़कों पर उमड़ी लोगों की भीड़

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज वडोदरा पहुंचे. वहीं वडोदरा में आज स्पेन के पीएम संग भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का रोड़ शो हुआ. इस रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस प्लांट में C-295 मिलीट्री एयरक्राफ्ट का निर्माण किया जाएगा.

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत करने के लिए सोमवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, स्पेनिश नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. यह यात्रा ऐसे समय हुई जब भारत यूरोपीय देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है. यह लगभग दो दशकों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है.

 

MIA ने कहा, उनके आगमन पर, विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेनिश नेता का अभिवादन करते हुए कहा, बिएनवेनिडो ए इंडिया! स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो संचेज़ वडोदरा पहुंचे, जो 18 वर्षों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की भारत की भारत की पहली यात्रा है. यह अधिकारिक यात्रा भारत-स्पेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button