ताज़ा खबरें

PM Modi ने केरल में विकास के लिए 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कोच्चि, केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बंदरगाहों, शिपिंग और जलमार्ग क्षेत्र के विकास के लिए 4000 करोड़ से अधिक की कई विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम ने कहा, ये सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतीष्ठा से कुछ दिन पहले ही मुझे श्री रामास्वामी मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला.”

 

केरल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ ही दिन पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करते हुए मैंने केरल में स्थित रामायण से जुड़े 4 पवित्र मंदिरों की बात की थी. केरल के बाहर बहुत लोग नहीं जानते कि ये मंदिर राजा दशरथ के पुत्रों से जुड़े हैं. ये सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतीष्ठा से कुछ दिन पहले ही मुझे श्री रामास्वामी मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत जब समृद्ध था, जब ग्लोबल GDP में हमारी भागीदारी बहुत बड़ी थी, तब हमारी ताकत हमारे बंदरगाह थे, हमारी बंदरगाह शहर थीं. आज जब भारत फिर से वैश्विक व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन रहा है, तब हम फिर से अपनी समुद्र शक्ति को बढ़ाने में जुटे हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button