ताज़ा खबरें

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुरुवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएम मोदी आज आज गुजरात के गांधीनगर आएंगे। गांधीनगर में मोदी गिफ्ट सिटी (GIFT City) का दौरा करेंगे। साथ ही भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। पीएम अभी तमिलनाडु में हैं। मोदी यहां अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री GIFT-IFSC में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज, इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) का शुभारंभ भी करेंगे। आईबीएक्स भारत में सोने के वित्तीयकरण को बढ़ावा देगा। इसके अलावा कुशल कारीगर की भी सुविधा मिलेगी। आईआईबीएक्स भारत को एक प्रमुख उपभोक्ता के रूप में वैश्विक सर्राफा कीमतों को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से लागू करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी एनएसई आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे। इससे सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड (एसजीएक्स) के सदस्यों द्वारा रखे गए निफ्टी डेरिवेटिव के सभी आर्डर एनएसई-आईएफएससी आर्डर मिलान और ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर रूट और मिलान किए जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button