ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने टेक कंपनीयों के CEO के साथ राउंड टेबल बैठक की, कहा- “हमारा लक्ष्य है 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 500 बिलियन डॉलर तक ले जाएं…”

पीएम मोदी ने टेक कंपनीयों के CEO के साथ राउंड टेबल बैठक की, कहा- “हमारा लक्ष्य है 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 500 बिलियन डॉलर तक ले जाएं…”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेक कम्पनियों के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों(CEO) के साथ राउंड टेबल बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर सभी से चर्चा की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 150 बिलियन डॉलर से अधिक का है। हमारा लक्ष्य इसे 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है…

 

CEO राउंड टेबल मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CEO राउंड टेबल मीटिंग में कहा, “… पिछले साल जब मैं वाशिंगटन आया था तब मैं एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था तब भी मुझे आपमे से कई साथियों से मिलने का मौका मिला था… आज एक साल बाद यहां दुनिया के बड़े-बड़े इन्नोवेटर के साथ बैठक कर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। जो उर्जा और उत्साह देख रहा हूं और भारत के प्रति एक भरोसा देख रहा हूं, यह हमें बेहद सुखद लग रहा है… हम चाहते हैं कि आप जिस दुनिया में काम करते हैं और जानते हैं ऐसे में अगर आपके सुझाव आते हैं तो वह अहम होते हैं…”

भारत के पास प्रतिभा, लोकतंत्र और मार्केट है

पीएम मोदी ने कहा, “21वीं सदी में तकनीकी संचालित है… ऐसे समय में सिर्फ तकनीक और लोकतंत्र का संतुलन बहुत ज़रूरी है क्योंकि लोकतांत्रिक मूल्य और तकनीक का मेल मानव कल्याण की गारंटी देता है… भारत एक ऐसा देश है जिसके पास प्रतिभा, लोकतंत्र और मार्केट है, ऐसी गोल्डन ऑपर्च्युनिटी नायाब होती है…”

भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को लेकर आगे चला है

उन्होंने कहा कि कहा, “पिछले दशक में भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को लेकर आगे चला है… आज का भारत महत्वाकांक्षी सपने देखता है और उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास भी करता है। मेरे इस तीसरे कार्यकाल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे…”

भारत में 500 मिलियन से ज़्यादा वर्किंग पापुलेशन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों के CEO के साथ राउंड टेबल मीटिंग में कहा, “आज हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 150 बिलियन डॉलर से अधिक का है। हमारा लक्ष्य इसे 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का है… इन लक्ष्यों को पाने के लिए हम इंडस्ट्री के साथ जितना सहयोग हो सकता है वह करने के लिए तैयार हैं। भारत में 500 मिलियन से ज़्यादा वर्किंग पापुलेशन है, भारत की औसतन आयु 28 साल है। हमारा यूथ स्टीम की पढाई में काफी रुचि ले रहा है खासकर बेटियां इन क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। यूथ की ट्रेनिंग और अपस्केलिंग ज़रूरी है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button