ताज़ा खबरें

विधानसभा चुनाव के इन नतीजों से 2024 का भी खिंचा खाका: बोले पीएम मोदी

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे अब सामने हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी स्थापित पार्टियों को धाराशाही कर बहुमत से जीत हांसिल की है तो वहीं मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा अपनी सरकार सरकार बना रही है।

चार राज्यों में इस दमदार प्रदर्शन के लिए दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना की । अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्साह और उत्सव का दिन है, ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।  विशेष रूप से हमारी माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस तरह से BJP का समर्थन किया वह अपने आप में बीजेपी की बाड़ी जीत है।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करूंगा, जिन्‍होंने दिन-रात देखे बिना इन चुनावों में कड़ी मेहनत की और जनता-जर्नादन का विश्‍वास जीतने में सफल रहे। इन कार्यकर्ताओं का जिन्‍होंने नेतृत्‍व किया, उन पार्टी प्रमुख जेडी नड्डा को बधाई देता हूं, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने आज NDA के लिए जीत का चौका लगाया है।  उन्‍होंने कहा कि इन चुनावों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button