राजनीति

पंजाब में आप की चली झाड़ू, 92 सीटों पर मिली जीत

पंजाब में आप की चली झाड़ू, 92 सीटों पर मिली जीत

पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। मात्र आठ साल पुरानी आम आदमी पार्टी ने स्थापित पार्टियों का सफाया कर दिया है, जिन दिग्गज नेताओं के बारे में कहा जा रहा था कि उन्हें हराया नहीं जा सकता है उनकी भी आम आदमी पार्टी ने सफाया कर दिया है। प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी जैसे कई दिग्गज धाराशाही हो गए।

 

 

पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिली हैं। दो सीट भाजपा, तीन अकाली दल और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली है। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न है।

पंजाब के इतिहास में यह बार हुआ है, जब किसी पार्टी को इतनी सीटें मिली हो। इस पंजाब की जनता ने केजरीवाल के दिल्ली माडल पर भरोसा जताया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button