रूस के कज़ान में PM Modi का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कज़ान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. देखिए यह वीडियो…
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस के कज़ान पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं।
प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद… pic.twitter.com/2OZdpxzyhX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कज़ान के होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर रूसी समुदाय के कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति से उनका स्वागत किया गया.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कज़ान के होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर रूसी समुदाय के कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति से उनका स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहां पहुंचे हैं।
(वीडियो स्रोत: ANI/DD) pic.twitter.com/i9SQTl1p6B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024
पीएम मोदी के रूस के लिए रवाना होने से पहले रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा था कि पीएम मोदी कजान में BRICS सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. आज तक के साथ विशेष बातचीत में विनय कुमार ने कहा,’इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर जोर होगा.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है. रूस की सरकारी मीडिया TASS ने कहा कि शिखर सम्मेलन शाम को सभी नेताओं के लिए एक दोस्ताना रात्रिभोज के साथ शुरू होगा.
टीएएसएस ने बताया, “आज, रूसी राष्ट्रपति भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात करेंगे. नेताओं से कई विषयों पर चर्चा करने की उम्मीद है.”
भारत से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के कज़ान के लिए रवाना हो रहा हूं. भारत ब्रिक्स को अत्यधिक महत्व देता है और मैं विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की आशा करता हूं. मैं वहां विभिन्न नेताओं से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं””





