विदेश

“भारत-अमेरिका मैत्री को महत्वपूर्ण गति मिलेगी!”: ट्रंप से बातचीत पर PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सकारात्मक चर्चा की. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया. 20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी.

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई. हमारी बातचीत से भारत-अमेरिका मैत्री को महत्वपूर्ण गति मिलेगी!”

 

13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘अवर जर्नी टुगेदर’ पुस्तक भेंट की.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जब भी बात आती है तब ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ हर किसी को याद आता है. हर किसी को उसी से प्रेरणा मिलती है. वैसे ही भारत में विकसित भारत 2047 जब भारत के आजादी के 100 साल होंगे तब तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प को आज नई गति मिल रही है. अमेरिका विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है और भारत विशाल लोकतंत्र है, इसलिए हम दोनों का मिलने का मतलब 1+1 = 2 नहीं बल्कि 1 और 1= 11 होता है ये ताकत विश्व के कल्याण में काम आएगी.”

 

“मैं इस बात की सराहना करता हूं कि वह (राष्ट्रपति ट्रंप) हमेशा राष्ट्रीय हित (अमेरिका के) को सर्वोच्च रखते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप की तरह, मुझे भी भारत के हितों को सर्वोच्च रखते हुए काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ” किसी भी चीज़ से ज़्यादा, हम (पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप) में बहुत एकता है, हमारी बहुत अच्छी दोस्ती है. मुझे लगता है कि यह और भी नज़दीकी होने जा रहा है. लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम देश के रूप में एकजुट रहें. हम दोस्त हैं और हम ऐसे ही बने रहेंगे.”

Show More
Back to top button