बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के बीच पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार (4 अप्रैल) को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. ये शेख हसीना के तख़्तापलट के बाद पीएम मोदी और मोहम्मद युनूस की पहली मुलाकात है.
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने थाईलैंड के बैंकॉक में बैठक की। pic.twitter.com/n0TU80BCEb
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 4, 2025
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित भारत की चिंताओं को रेखांकित किया और उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार उनके खिलाफ किए गए अत्याचारों के मामलों की गहन जांच करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन गए थे और वहां भारत के पूर्वोतर राज्यों तक पहुंच के लिए चीन को अपनी जमीन का ऑफर दिया था. भारत ने इसपर अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी.
यह मुलाकात शेख हसीना के अगस्त 2024 में सत्ता से हटने और भारत में शरण लेने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक थी. इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. जबसे शेख हसीना की बांग्लादेश में सरकार गई है, तब से ही बांग्लादेश के भारत संग रिश्ते अच्छे नहीं हैं. मोहम्मद यूनुस की नीतियों की वजह से रिश्ते तल्ख हो चुके हैं.





