ताज़ा खबरें

PM Modi In MP : पीएम मोदी के रोड़ शो के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, भोपाल में पीएम का रोड शो

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है 19 अप्रेल को हुए पहले चरण के चुनाव के बाद अब दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार जारी है वहीं आज बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. वह सागर और हरदा में सभा के साथ भोपाल में रोड शो करेंगे.

 

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए भोपाल को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. यहां विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि पुष्पों की वर्षा करेंगे. बंगाली समाज की महिलाएं पीएम मोदी का विशेष तौर पर स्वागत करेंगी. इस मौके पर ढोल, नगाड़ों के साथ-साथ लेजर से भी स्वागत किया जाएगा. आदिवासियों के दल भी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

 

पीएम मोदी का भोपाल में रोड शो बुधवार शाम को होगा. यह रोड़ शो एक किलोमीटर का होगा जो करीब एक घंटे तक चलेगा. इसकी शुरुआत शाम सवा सात बजे होगी. प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार पीएम मोदी जबलपुर से होते हुए सागर पहुंचेंगे. बड़तूमा में सभा दोपहर पौने तीन बजे से होगी. वहीं, दूसरी सभा हरदा में सवा पांच बजे से होगी. रोड शो के बाद पीएम मोदी रात साढ़े आठ बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस रोड शो की शुरुआत भोपाल की पुरानी विधानसभा के सामने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से होगी. यह रोशनपुरा चौराहे से होते हुए अपेक्स बैंक तिराहे तक होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन कार्यक्रमों में साथ रहेंगे.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button