पीएम मोदी पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के वारसॉ के लिए रवाना हुए. PM मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे. यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा है. यह यात्रा भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के वारसॉ के लिए रवाना हुए। PM मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा होगी।
(सोर्स: PMO)#Narendra_Modi pic.twitter.com/AN5GB1yf6o
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 21, 2024
पोलैंड की यात्रा करने वाले अंतिम भारतीय प्रधान मंत्री 1979 में मोरारजी देसाई थे.
वारसॉ के लिए रवाना होते समय पीएम मोदी ने कहा कि वह यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करेंगे क्योंकि भारत इस क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता की वापसी चाहता है. अपनी पोलैंड यात्रा पूरी करने के बाद वह यूक्रेन का भी दौरा करेंगे.





