ताज़ा खबरेंभारत

PM Modi ने लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

लक्षद्वीप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवरत्ती में 1,156 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. आज यहां लगभग 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये इंटरनेट, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़ी परियोजनाएं हैं. इन सभी स्वास्थय परियोजनाओं के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में जो सरकारें रहीं उनकी प्राथमिकता सिर्फ अपने राजनीतिक दल का विकास था. जो दूर-सुदूर के राज्य हैं, जो बॉर्डर पर हैं या जो समुद्र के बीच में हैं, उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता था. बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने जो बॉर्डर के इलाके हैं जो समुद्र के छोर के इलाके हैं, हमने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाया है. भारत के हर क्षेत्र और हर नागरिक का जीवन आसान बनाना और उसे सुविधा से जोड़ना ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. आज यहां लगभग 1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये इंटरनेट, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़ी परियोजनाएं हैं. इन सभी स्वास्थय परियोजनाओं के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

 

“हमारी सरकार ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए जो प्रयास किया है उसका भी लाभ लक्षद्वीप के लोगों को मिला. हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया गया है. हज से जुड़ी ज्यादातर कार्रवाई अब डिजिटल होती है. सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की भी छूट दी है. इन्हीं सब प्रयासों की वजह से उमराह के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “लक्षद्वीप में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करके खुशी हुई. महिलाओं के एक समूह ने इस बारे में बात की कि कैसे उनके SHG ने एक रेस्तरां शुरू करने की दिशा में काम किया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन गईं. एक बुजुर्ग व्यक्ति ने साझा किया कि कैसे आयुष्मान भारत योजना से दिल की बीमारी के इलाज में मदद मिली, और पीएम-किसान के कारण एक महिला किसान का जीवन बदल गया. अन्य लोगों ने मुफ्त राशन, दिव्यांगों के लिए लाभ, पीएम-आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना और बहुत कुछ के बारे में बात की. यह देखना वास्तव में संतोषजनक है कि विकास का लाभ विभिन्न वर्गों के लोगों तक पहुंच रहा है, यहां तक कि दूरदराज के इलाकों में भी.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button