कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, 18 लोग घायल

कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक बर्फीली जमीन होने के कारण विमान पलट गया. विमान में कुल 80 लोग सवार थे, जिनमें 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
डेल्टा एयरलाइंस की ये फ्लाइट ने मिनियापोलिस से टोरंटो आ रही थी. लैंडिंग के दौरान विमान का कंट्रोल खो गया और यह पलट गया. इस हादसे के बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला. इस हादसे में 18 लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है.
Someone sends this, I don’t actually know what it is pic.twitter.com/C0miakUdOW
— JonNYC (@xJonNYC) February 17, 2025
हादसे का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बर्फीली जमीन पर फ्लाइट उतरते दिखाई दे रही है. देखते ही देखते इससे काला धुआं निकलने लगा और अचानक से आग लग गई. जिसके बाद दमकलकर्मी आग और धुएं पर काबू पाने के लिए फ्लाइट पर पानी डालने लगे.
डेल्टा एयरलाइंस की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर इस हादसे की जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 4819 स्थानीय समय के मुताबिक, सोमवार को करीब 2 बजकर 15 मिनट पर टोरंटो पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटना का शिकार हो गई. यह फ्लाइट मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोरंटो आ रही थी. शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि इस हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि 18 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





