ताज़ा खबरेंभारत

अमेरिका के एरिजोना में विमान हादसा: स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट की टक्कर, पायलट की मौत

अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें एक प्राइवेट जेट लैंडिंग के दौरान खड़े बिजनेस जेट से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटली क्रू बैंड के फ्रंटमैन विंस नील का ‘लीयरजेट 35A’ विमान लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर एयरपोर्ट पर खड़े ‘गल्फस्ट्रीम-200’ बिजनेस जेट से जा टकराया। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के वक्त विमान का बायां गियर फेल हो गया था, जिससे पायलट नियंत्रण खो बैठा और यह टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट जेट ने टेक्सास से उड़ान भरी थी। हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी घायलों में से एक ने मेडिकल सहायता लेने से इनकार कर दिया। गनीमत रही कि हादसे के समय विंस नील विमान में मौजूद नहीं थे। हालांकि, उनके करीबी लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं।

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान का गियर क्यों फेल हुआ और क्या इस दुर्घटना में कोई तकनीकी खामी जिम्मेदार थी।

Show More
Back to top button