ताज़ा खबरें

दो हफ़्तों में 12वीं बार बढ़ें पेट्रोल-डीज़ल के दाम, CNG के रेट में भी हुई वृद्धि, जानिए नए रेट

दो हफ़्तों में 12वीं बार बढ़ें पेट्रोल-डीज़ल के दाम, CNG के रेट में भी हुई वृद्धि, जानिए नए रेट

 

आज यानी 4 अप्रैल, 2022 को देश में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। तेल में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले दो हफ्तों में यह 12वीं बार की बढ़ोतरी है। देखा जाए, तो पिछले 14 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, नहीं तो पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

इन दो हफ्तों में ही तेल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.07 रुपये हो गया है। वहीं, मुंबई में आज पेट्रोल 118.83 रुपये प्रति लीटर दाम पर पहुंच गया है. डीजल 103.07 रुपये प्रति लीटर पर है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 103.81 रुपए प्रति लीटर और 95.07 रुपए प्रति लीटर (40 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत क्रमश: 118.83 रुपए प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और 103.07 रुपए प्रति लीटर (43 पैसे की वृद्धि) है।

 

जानिए देश के प्रमुख शहरों के दाम 

 

शहर  पेट्रोल डीजल
दिल्ली  103.81 95.07
मुंबई 118.83 103.07
कोलकाता 113.45 98.22
चेन्नई  109.34 99.42

 

इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दामों में भी वृद्धि हुई है। दिल्ली में पिछले 12 घंटे में दो बार CNG महंगी हो गई है। सोमवार सुबह CNG के दामों में 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अब दिल्ली में CNG के दाम 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button