सीमा पर शांति, उड़ानें फिर शुरू… मोदी-शी ने कौन से किए बड़े समझौते?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को तियानजिन में महत्वपूर्ण मुलाकात की। अमेरिकी टैरिफ नीतियों से प्रभावित वैश्विक व्यापार के बीच इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही। करीब 10 महीनों बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है। पिछली बार दोनों अक्तूबर 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। सूत्रों के अनुसार, चर्चा की व्यापकता को देखते हुए दोनों नेता दिन में एक और बैठक भी कर सकते हैं।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल कजान में हुई सार्थक बातचीत से संबंधों में सकारात्मक दिशा मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा से सैनिकों की वापसी के बाद अब शांति और स्थिरता का माहौल बना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन पर समझौता हो गया है। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। पीएम मोदी ने कहा, “हमारे सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं और यह पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
#WATCH | तियानजिन, चीन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर एक समझौता हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू… pic.twitter.com/SmqqlrAUDb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
पीएम मोदी ने चीन आने के निमंत्रण और मुलाकात के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का धन्यवाद किया। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता की सराहना की।
#WATCH | तियानजिन, चीन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूं। चीन यात्रा के निमंत्रण और आज की हमारी बैठक के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।”… pic.twitter.com/aJ831oUUxB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025





