Parsi New Year: पारसी नववर्ष पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, जानें इस दिन का इतिहास, परंपरा और मान्यता
पारसी नव वर्ष यानी नया साल पारसी समुदाय के लिए बेहद आस्था का विषय है। इस दिन को पारसी समुदाय के लोग उत्साह के साथ मनाते हैं। दरअसल पारसी समुदाय अपनी परंपराओं की जड़ से जुड़े हुए और इन्हीं परंपराओं में से एक है नवरोज। सबसे पहले बता दे की ‘नवरोज’ एक फारसी शब्द है, जो “नव” और “रोज” से मिलकर बना है। नवरोज में नव का अर्थ होता है “नया” और रोज का “अर्थ” दिन है। इसलिए नवरोज को एक नए दिन के प्रतीक के रूप में उत्सव की तरह मनाया जाता है।
त्यौहार की तरह होता है उत्सव।
दुनिया भर में करीब 300 मिलियन से ज्यादा लोग इसे उत्सव की तरह मनाते है। और तो और नववर्ष नवरोज के लिए पारसी लोग साल भर इंतजार करते हैं।
नववर्ष नवरोज मनाने के लिए पीछे क्या है इतिहास।
जानकारी के मुताबिक करीब तीन हजार साल पहले ईरान में शाह जमदेश ने सिंहासन ग्रहण किया था, उस दिन को पारसी समुदाय में नवरोज कहा गया। आगे चलकर इस दिन को जरथुस्त्र वंशियों के लिए द्वारा नए वर्ष के पहले दिन के रूप में मनाया जाने लगा।
कई प्रमुख देशो में मनाया जाता है नवरोज।
दुनिया के कई प्रमुख देश जैसे ईरान, पाकिस्तान, भारत, ताजिकिस्तान, इराक, लेबनान, बहरीन में नववर्ष को नवरोज के रूप में को मनाया जाता है।
नवरोज को मनाने की परंपरा
पारसी समुदाय में नवरोज के त्यौहार को मनाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस दिन जरथुस्त्र की तस्वीर, मोमबत्ती, कांच, सुगंधित अगरबत्ती, शक्कर, सिक्के जैसी पवित्र चीजें एक जगह रखी जाती हैं। पारसी समुदाय में ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख – समृद्धि बढ़ती है।
ऐसे दी जाती है शुभकामनाएं ।
इस दिन पवित्र अग्नि में चन्दन की लकड़ी चढ़ाने की परंपरा भी है। उपासना स्थल पर चन्दन की लकड़ी अग्नि को समर्पित करने के बाद पारसी समुदाय के लोग एक दूसरे नवरोज की शुभकामनाएं देते हैं।
कब मनाया जाएगा पारसी न्यू ईयर ?
साल 2021 में पारसी न्यू ईयर अगस्त महीने की 16 तारीख यानी आज मनाया जा रहा है। पारसी न्यू ईयर को जमशेदी नवरोज, नवरोज, पतेती और खोरदाद साल के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व पारसियों के लिए बेहद खास होता है, इसे वे सब मिलकर धूमधाम के साथ मनाते हैं।
पारसी नववर्ष पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं।
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पारसी समुदाय के लोगों ने भारत के विकास और विकास के कई पहलुओं में अपार योगदान दिया है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करता है।
Navroz Mubarak! People of Parsi community have made immense contribution to several aspects of India's growth & development. May the Parsi New Year bring unity, prosperity & happiness in everyone’s life and further strengthen the spirit of harmony & fraternity among our citizens.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 16, 2021
Parsi New Year greetings. Praying for a year filled with happiness, prosperity and good health. India cherishes the outstanding contributions of the Parsi community across different sectors.
Navroz Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2021
Navroz Mubarak!
May this New Year usher in more health, wealth and happiness for all.
Just like sweetened milk, may India continue to be enriched by the contributions of the industrious Parsi community. pic.twitter.com/vhrAevWfoZ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 16, 2021





