Parliament Live Updates: कोरोना की वजह से संसद के मानसून सत्र पर लगा ब्रेक, राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र का आज 10वां दिन है। राज्यसभा को कोरोना के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, राज्यसभा ने ‘अर्हित वित्तीय संविदा द्विपक्षीय नेटिंग विधेयक’, 2020 को पारित किया। गौरतलब है कि विपक्ष ने सांसदों के निलंबन वापस नहीं लिए जाने तक पूरे सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्ष के सांसदों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने उपवास भी रखा था जो आज समाप्त किया गया है।
लोकसभा की कार्रवाई आज शाम छह बजे शुरू होगी। कल राज्यसभा में आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक पास हो गया। यह कृषि विधेयक से जुड़ा तीसरा विधेयक है। बता दे बीते दिन विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद सदन से कल सात विधेयक पास हुए।
राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मानसून सत्र को एक अक्तूबर तक चलना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इस स्थगति कर दिया गया है।
जानें लाइव अपडेट्स






hgh spray kaufen
References:
hgh kaufen amazon