मनोरंजन

पलक तिवारी हॉरर फिल्म ‘भूतनी’ में आएंगी नजर, पहला लुक जारी

अभिनेत्री पलक तिवारी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं और इस बार वह दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। पलक जल्द ही हॉरर फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनका पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में पलक तिवारी का पहला लुक जारी किया, जिसमें वह डरी-सहमी नजर आ रही हैं। पोस्टर में उनके किरदार का नाम “अनन्या” बताया गया है और टैगलाइन दी गई है “प्यार की रक्षक”। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया, “लेकर इश्क की छाया आंखों में और डर का बोझ दिल पर, क्या ये प्यार की रक्षक बच पाएगी मोहब्बत से?”

फिल्म के पहले लुक के साथ ही मेकर्स ने इसकी ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘भूतनी’ का ट्रेलर 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पलक के लुक के सामने आते ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अभी तक कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे फिल्म के रहस्य और रोमांच को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बनी हुई है।

पलक तिवारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से की थी। इसके अलावा, वह हार्डी संधू के हिट म्यूजिक वीडियो ‘बिजली-बिजली’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पलक की ये हॉरर फिल्म ‘भूतनी’ दर्शकों को कितना डराने और रोमांचित करने में सफल होती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button