विदेश

इस्लामाबाद में पाकिस्तानी टिकटॉकर सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया पर शोक की लहर

पाकिस्तान की युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और टिकटॉकर सना यूसुफ की इस्लामाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 2 जून की शाम को हुई, जब अज्ञात शख्स ने उनके घर में घुसकर उन पर गोलियां चलाईं। 17 वर्षीय सना की मौके पर ही मौत हो गई। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई है।

सना यूसुफ पाकिस्तान के चित्राल की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ इस्लामाबाद के सेक्टर जी-13 में रहती थीं। वे एक मशहूर सोशल एक्टिविस्ट की बेटी थीं और खुद भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। सबा यूसुफ टिकटॉक पर अपनी लोकप्रियता के लिए जानी जाती थी। उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लाखों फॉलोवर्स थे। सना अपने वीडियो और पोस्ट्स के जरिए महिलाओं के अधिकार, सांस्कृतिक जागरूकता, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात करती थीं।

हत्या की इस चौंकाने वाली घटना के बाद लोग यह जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर सना यूसुफ को किसने और क्यों निशाना बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है।

सना की मौत से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button