पाकिस्तान ने LoC पर शुरू की फायरिंग, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर कुछ स्थानों पर गोलीबारी की, जो संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करने का एक स्पष्ट प्रयास था, जिसके बाद भारतीय सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की.
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया. कोई हताहत नहीं हुआ.”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद गोलीबारी हुई, जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच नया संकट पैदा हो गया.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here
बताते चलें कि भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर और उधमपुर के लिए रवाना हो रहे हैं. वे पहलगाम में बैसरन घाटी, जहां पर आतंकवादियों ने हमला किया था, उस जगह का भी दौरा कर सकते हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि वह घाटी में तैनात सीनियर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही ऐसा अनुमान है कि एलओसी पाकिस्तान द्वारा किए गए सीज फायर के उल्लंधन का भी जाएजा ले सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के विशेष बल का एक जवान शहीद हो गया. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडू-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई. यह मुठभेड़ और गोलीबारी पहलगाम में हुए एक घातक आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद हुई है.





