PAK और SA के बीच मुकाबला आज, पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका

SA vs PAK: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच आज चैन्नई में मुकाबला खेला जाना है. इस साल वर्ल्ड कप में खराब शुरुआत से जूझ रही पाकिस्तान के लिए आने वाले सभी मुकाबले अहम है. यानि एक भी हार पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है.
चेन्नई में होने वाले आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है. इस साल शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए साउथ अफ्रिका टॉप-4 की फेवरेट टीम में से एक है. बता दें कि इस सीजन में अबतक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अभी भी पहले स्थान पर मौजूद है.
जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट की अपनी पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वो जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीद बचाए रखे. पाकिस्तान को अगर आज के मुकाबले में हार मिली को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा.






best testosterone injections for bodybuilding
References:
snaytube.com