ताज़ा खबरेंभारत

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा ढेर, आखिर कौन था मूसा?

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. ठीक तीन महीने बाद पहलगाम में 26 मासूमों की बेरहमी से हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है. इनमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा हाशिम मूसा उर्फ शाह सुलेमान, अबू हमज़ा और मोहम्मद यासिर शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

 

कौन है हाशिम मूसा?

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में पैरा कमांडो के रूप में ट्रेनिंग ले चुका था. उसके बाद उसने लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू किया. बताया जाता है कि उसने सितंबर 2023 में भारत में प्रवेश किया और फिर से दक्षिण कश्मीर में अपने आतंकवादी अभियान शुरू किए.

 

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए खूनी हमले में 26 लोग मारे गए थे.  सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में हाशिम मूसा की पहचान की थी.  एजेंसियों के मुताबिक, वो कम से कम छह आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है. मूसा हाईली ट्रेंड आतंकी था, जिसे जंगलों में रहने और मुश्किल हालात सर्वाइव करने में महारथ हासिल थी.

 

मूसा पर 20 लाख का इनाम घोषित था

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाशिम मूसा की तलाश के लिए दक्षिण कश्मीर के जंगलों में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे थे.-जम्मू  कश्मीर पुलिस ने उसके ऊपर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था.

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन महादेव के तहत जिन अन्य आतंकवादियों को मार गिराया है, उनमें अबू हमज़ा और मोहम्मद यासिर शामिल हैं. सुरक्षाबलों को मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं. इनमें अमेरिका में बनी कार्बाइन, एक AK-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य हथियार शामिल हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button