ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: बंद कमरे में महिलाओं को लाठियों से पीटते हुए पुलिसकर्मी का यह वीडियो पुराना है, जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: बंद कमरे में महिलाओं को लाठियों से पीटते हुए पुलिसकर्मी का यह वीडियो पुराना है, जाने पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी द्वारा कुछ महिलाओं पर की जा रही बर्बरता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मियों के बीच कुछ महिलाएं जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं, इसी बीच एक पुलिसकर्मी उन महिलाओं पर गाली-गलौज के साथ उन पर लाठियां बरसाते तथा बर्बरता करते हुए नजर आरहा है। बता दें महिलाओं की पिटाई के दौरान उनकी गोद में छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है। इसी वीडियो को मौजूदा दिनों में सोशल मीडिया पर पुलिस की निर्ममता का रूप दर्शाने के लिए शेयर किया जा रहा है।

फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है,’ 3 दिन के अंदर ये हात जोड़कर रोता हुआ नज़र आएगा अगर अच्छे से वायरल हुआ तो ‘ 

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पाया कि यह वायरल वीडियो पुराना है। हालिया दिनों से इसका कोई संबंध नहीं ।

 

बताते चले कि वायरल वीडियो को फेसबुक पर एक हज़ार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स तथा InVid टूल की सहायता से मिले कुछ कीफ्रेम्स से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें asianage.com नामक वेबसाइट पर वायरल वीडियो के संबंध एक रिपोर्ट मई 09, 2019 को प्रकाशित मिली।

 

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले का है। रिपोर्ट में मध्यप्रदेश पुलिस के बयान का जिक्र करते हुए बताया गया है  कि यह वीडियो साल 2019 से भी दो साल पहले का है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो में महिलाओं के साथ बर्बरता करते पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के आदेश दे भी पहले ही दिए जा चुकें थे।
उपरोक्त वेबसाइट पर मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान हमें खोज में NDTV की वेबसाइट पर भी मामले से संबंधित मई 09, 2019 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली।
यहां भी उपरोक्त मिली जानकारियों की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि यह वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से है। यहाँ भी यह बताया गया है कि उक्त वीडियो की घटना साल 2019 से भी दो साल पहले की है। वीडियो वायरल होने के बाद ही मध्यप्रदेश पुलिस ने महिलाओं पर बर्बरता करने वाले पुलिस कर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के आदेश दे दिए थे।

 

पड़ताल करने पर हमने पाया कि पुलिस कर्मी द्वारा महिलाओं के साथ की जा रही बर्बरता का यह वायरल वीडियो मौजूदा दिनों का नहीं बल्कि साल 2019 से भी दो साल पहले का है। बता दें यह वीडियो मध्यप्रदेश से है, जहां बर्बरता करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए जा चुके थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button