ताज़ा खबरें

नोएडा: मस्जिद के पास हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ एक व्यक्ति

नोएडा: मस्जिद के पास हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार एक व्यक्ति 

 

नोएडा में बुधवार यानी 04 मई को गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस-वन पुलिस ने दोपहर को जामा मस्जिद के पास से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लूटपाट करने की फिराक में घूम रहा था।   

थाना फेस- वन के थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरी ने मीडिया को बताया कि बुधवार दोपहर को जामा मस्जिद के पास से पुलिस ने इरफान पुत्र शशि निवासी बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह बदमाश लूटपाट करने की फिराक में घूम रहा था। 

बता दें कि नोएडा में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं. पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी कि नोएडा इलाके के थाना बीटा-2 पुलिस और लुटेरों के बीच शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ हो गई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button