NM वेरिफाइड

NM Verified: महिंद्रा थार की साइनबोर्ड पर लटकने की वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिंद्रा थार, विशाल हाईवे एग्जिट साइनबोर्ड से टकराती हुई दिखाई दे रही है. इंटरनेट पर लोग इसका जमकर मजा ले रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि थार दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, एग्जिट 22, NH-48 लिखे साइनबोर्ड पर अटकी हुई है. चलिए इस दावे की पुष्टी करते हैं.

Instagram पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Thar SUV Crashes Into Overhead Kilometer Signboard on Delhi-Gurugram Expressway | WATCH” यूजर ने यह वीडियो फरवरी 18, 2026 को पोस्ट किया है.

 

NM Verified

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है

हमने वीडियो को गौर से देखा. वीडियो में देखने में भले ही हाईवे के असली साइनबोर्ड और दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर जैसे जाने-पहचाने नामों की वजह से विश्वसनीय लगे, लेकिन भौतिक परिस्थितियां इससे मेल नहीं खीतीं. इसके अलावा, गूगल लेंस का इस्तेमाल करके रिवर्स इमेज सर्च करने पर भी पता चला कि ऐसी किसी दुर्घटना की कोई विश्वसनीय खबर या पुष्ट कवरेज मौजूद नहीं है.

हमने वीडियो को गौर से देखा और वीडियो में हमें कई खामियां दिखाई दीं जैसे अगर थार की नंबर प्लेट पर ध्यान दें तो वह भ्रमित है. वहीं अगर बोर्ड पर ध्यान दें तो बोर्ड पर भी लिखे हुए शब्द भ्रमित हैं और ऐसी तृटियां अधिकतर एआई द्वारा निर्मित वीडियो में ही पायी जाती हैं.

हमें शक हुआ कि यह वीडियो एआई द्वारा नीर्मित है तो हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए वीडियो के मुख्य पार्ट को कैप्चर कर उसे AI Tool Detector पर डाला और पाया कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पता लगाया कि विशाल हाईवे एग्जिट साइनबोर्ड से टकराती हुई दिखाई दे रही महिंद्रा थार का यह वीडियो भ्रामक है यह AI-Generated है इसका वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button