न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित, पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट

2 अप्रैल 2025 को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित हुआ, विधेयक को 288 के मुकाबले 232 मतों से सदन की मंजूरी मिल गई. यह विधेयक वक्फ बोर्डों की संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाता है, जिसमें अब गैर-मुस्लिम सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की बैठक रात लगभग दो बजे तक चली… पूरी खबर पढ़ें
ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर नए टैरिफ का किया ऐलान, देखें किस देश पर कितना टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर दुनियाभर का इंतजार अब खत्म हुआ, क्योंकि बीती देर रात ट्रंप ने अपना नया टैरिफ बम फोड़ दिया है. ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर नए टैरिफ का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अमेरिका के इस टैरिफ बम से भारत को बड़ा झटका लगा है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है… पूरी खबर पढ़ें
GT vs RCB: गुजरात ने आरसीबी को दबोचा, बटलर बने मैच विनर

02 अप्रैल को आईपीएल के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने RCB को 8 विकेट से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/8 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जीटी ने 17.5 ओवर में केवल दो विकेट खोकर आसानी से 170 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया… पूरी खबर पढ़ें
टीजर के बाद अब ट्रेलर का इंतजार, ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस अप्रैल में दो बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। वह पहले ‘केसरी चैप्टर 2’ लेकर आ रहे हैं और इसके ठीक बाद साउथ अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। हाल ही में अक्षय ने अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का टीजर साझा किया था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली… पूरी खबर पढ़ें





