न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और प्रदूषण का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2025 – देश के अधिकांश उत्तरी क्षेत्र इस समय घने कोहरे की चपेट में हैं. राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कोहरे के साथ बढ़ते प्रदूषण ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है… पूरी खबर पढ़ें
बांग्लादेश में हिंसा: युवा नेता की मौत के बाद अखबारों के दफ्तरों में आग

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की चपेट में है. युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देश के कई शहरों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. प्रदर्शनकारियों ने देश के बड़े अखबारों के दफ्तरों में आग लगा दी और पत्रकारों पर हमले किए. राष्ट्रीय चुनावों से पहले यह हिंसा देश में अशांति की आशंका को और बढ़ा रही है… पूरी खबर पढ़ें
2025: महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बल्लेबाज़ और गेंदबाज़

2025 का साल महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला खिलाड़ियों ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्होंने खेल की तस्वीर ही बदल दी। ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 से लेकर द्विपक्षीय सीरीज़ तक, बल्लेबाज़ों ने जहां रन-पर्व मनाया, वहीं गेंदबाज़ों ने मैच का रुख पलटने वाले स्पेल डाले। भारत सहित कई टीमों की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित किए… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: झूले के नीचे बैठी लड़की के साथ हुए हादसे का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक असली घटना है जिसमें एक बड़ा झूला एक लड़की के सिर पर लग जाता है. हैरानी की बात यह है कि टक्कर के बाद लड़की बिना किसी चोट के खड़ी हो जाती है. इस वीडियो को ऐसे शेयर किया जा रहा है जैसे यह कोई असली घटना हो. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





