न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान शुरू

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 40 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं. इस चरण में 415 उम्मीदवार मैदान में हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीसरे और आखिरी चरण के मतदान आज यानि 1 अक्टूबर को हो रहे हैं. जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों तथा घाटी के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है… पूरी खबर पढ़ें
IND vs BAN 2nd Test: भारत के नाम रहा खेल का चौथा दिन, भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन का खेल शुरू. वहीं दूसरे टेस्ट का चौथे दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा. पहले दिन के खेल के बाद बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन खेल नहीं हो सका लेकिन चौथे दिन भारत ने सधी हुई गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 233 रनों पर ऑल ऑउट कर दिया… पूरी खबर पढ़ें
महाराष्ट्र में गाय को मिला ‘राज्य माता’ का दर्जा, शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार को गाय को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया है। बता दें कि ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। सोमवार को कैबिनेट बैठक में सरकार ने यह फैसला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिया है। सरकार के इस फैसले को हिन्दू वोटरों को लुभाने वाला बताया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: केरल के सबरीमाला मंदिर में इस्लामिक प्रार्थना का नहीं है यह दृश्य, फर्जी दावे के साथ वायरल हुआ आंध्र प्रदेश का यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में कुछ हिन्दू वेशभूसा वाले लोगों को कथित तौर पर इस्लामिक गीत गाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केरल के सबरीमाला मंदिर में यह कथित इस्लामिक गीत गए जा रहे हैं। इसके साथ ही आगे कहा गया है… पूरी खबर पढ़ें





