न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली के महिपालपुर में धमाके जैसी आवाज से मची हलचल, पुलिस ने कहा स्थिति सामान्य

गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रैडिसन होटल के पास धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सुबह करीब 9 बजकर 18 मिनट पर इस घटना की सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई, जिसके बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं… पूरी खबर पढ़ें
राष्ट्रपति ट्रम्प ने अब तक के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन को समाप्त करने के लिए वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर किए

43 दिनों के बाद, अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन बुधवार रात आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक वित्त पोषण विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिससे संघीय एजेंसियों को फिर से खोल दिया गया और हफ़्तों के व्यवधान के बाद व्यवस्था बहाल होने लगी… पूरी खबर पढें
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: DNA Test में उमर उन नबी की पहचान पक्की, तुर्की से थे आतंकी रिश्ते

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, धमाका करने वाले शख्स की पहचान उमर उन नबी के रूप में हो चुकी है। जांच एजेंसियों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से बरामद हड्डियों, दांतों और कपड़ों के टुकड़ों का डीएनए सैंपल उमर के परिवार से 100 फीसदी मैच हुआ है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: क्या बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी और अमित शाह ने खाया लिट्टी-चोखा? जानिए वायरल वीडियो का सच

बिहार चुनाव का दौर है. चुनाव संपन्न हो चुके हैं वहीं 14 नवंबर को परिणाम आना है. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजा से वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक घर के आंगन में खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार चुनाव के पहले का है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





