न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

महिला वर्ल्ड कप फाइनल: बेटियों ने किया कमाल! पूरे देश ने सर झुकाकर किया सलाम

भारतीय महिला टीम ने महिला विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रन से हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती. इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने टीम को बधाई दी… पूरी खबर पढ़ें
राजधानी में जहरीली हुई सांस: धुंध के बीच 316 पर पहुंचा दिल्ली का AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया और सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 रहा. रविवार को एक्यूआई गिरकर 366 पर आ गया था… पूरी खबर पढ़ें
अफ़ग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कम से कम 7 लोगों की मौत और 150 घायल

प्रांतीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सोमवार तड़के उत्तरी अफ़गानिस्तान के शहर मज़ार-ए-शरीफ़ के पास 6.3 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 घायल हो गए… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: क्या वाकई महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने रचाई शादी? जानिए क्या है सच

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने हाल ही में मुंबई में अपनी उपस्थिति से सभी को ऑनलाइन चौंका दिया. दोनों सितारों को ऐसे परिधानों में देखा गया जिससे शादी की अटकलें तेज हो गईं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजय मिश्रा और महिला चौधरी को शादी शुदा जोड़े में देखा जा सकता है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने दूसरी शादी की है… पूरी खबर पढ़ें





