न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

बारिश, ठंड और अफरा-तफरी: दिल्ली में मौसम की पहली ठंडी

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के बाद सुबह हवा में सुहावनी ठंडक छाई रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालाँकि, इस बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही… पूरी खबर पढ़ें
हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: लैंडस्लाइड में 15 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बरठीं में मंगलवार शाम हुए भयावह भूस्खलन ने कई परिवारों को तबाह कर दिया. संतोषी निजी बस पर अचानक पहाड़ का मलबा गिरने से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे — भाई-बहन आरुषि और शौर्य — चमत्कारिक रूप से जीवित बच निकले… पूरी खबर पढ़ें
भारतीय रेलवे की नई सौगात: अब कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि बदलने पर नहीं देना पड़ेगा कैंसिलेशन चार्ज

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की तैयारी कर रहा है. अब ट्रेन यात्रा की तिथि बदलने के लिए टिकट रद्द करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2026 से रेलवे एक नई ऑनलाइन प्रणाली लागू करने जा रहा है, जिसके जरिए यात्री अपनी यात्रा की तारीख सीधे बदल सकेंगे — वह भी बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: लद्दाख में हुए प्रदर्शन का नहीं है यह वीडियो, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो एक सड़क का है, जहाँ सैकड़ों वाहनों को आग में झुलसते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तबाही का मज़र लद्दाख का है… पूरी खबर पढ़ें





